BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 11:12 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और पानी में डूबोकर बच्चों को मौत के घाट उतारने वाली मां, जब एक्शन में आई खाकी तो हुई ये बड़ी कार्रवाई, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गरोठ पुलिस द्वारा अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ  एवं राजाराम धाकड, एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ प्रभात गौड़ द्वारा द्वारा हत्या के आरोपीगणो को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2024 को सूचनाकर्ता अर्जुन पिता कालुराम नाडावत जाति बंजारा उम्र 31 साल निवासी पिपलखेडा थाना गरोठ ने सूचना पर बताया की बहन सुगनाबाई पति रोडसिंह अपने चारो बच्चो के साथ कुए मे कुद गयी है सूचना पर मै व गांव के बद्रीलाल मेघवाल सुगनाबाई पति रोडु बंजारा के खेत के कुए पर गये व कुए मे झांककर देखा तो सुगनाबाई एक छोटे बच्चे को कंधे पर लेकर कुएं की दीवार पकडकर खडी थी तथा तीन अन्य बच्चे पानी मे डुबे हुए थे।  बद्री मेघवाल घर से रस्सी व अन्य लोगो को लेकर आया व सुगनाबाई को कुए के पानी से बाहर निकाला व सुगनाबाई के कंधे पर कार्तिक पिता रोडसिंह उम्र 2 साल का व कुए के पानी के अंदर से बंटी पिता रोडसिंह उम्र 9 साल , अनुष्का पिता रोडसिंह उम्र 7 साल व मुस्कान पिता रोडसिंह उम्र 4 साल को पानी से बाहर निकाला तो देखा कि कार्तिक, बंटी, अनुष्का व मुस्कान बंजारा चारो की पानी मे डुबने से मृत्यु चुकी है जो थाना हाजा पर मर्ग पंजीबद्द कर जाँच में लिया गया दोराने जाँच पाया गया की सुगना बाई का उसके पति रोड सिह से आये दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था तथा रोड सिह सुगना बाई को मारता था, दोनो मे विवाद होता रहता था रोड सिह शराब पीने का आदी है आये दिन अपनी औरत सुगना बाई को मारता था औरत से गाली गुप्तार कर कहता था कि तु मर जा रोड सिह की प्रताड़ना से तंग आकर सुगना बाई ने अपने सभी चारो बच्चो क्रमशः कार्तिक पिता रोड सिह, बन्टी पिता रोड सिह, अनुष्का पिता रोड सिह तथा मुस्कान पिता रोड सिह को मारने व स्वयं मरने की नीयत से साथ में लेकर मरने के लिये कुँये में कूद गयी, जिससे सुगनाबाई के चारो बच्चे पानी मे डुबने से मर गये  तथा सुगना बाई जिवित बच गयी। सम्पूर्ण मर्ग जाँच मे पाया गया कि रोड सिह आये दिन अपनी पत्नी सुगना बाई को मारपीट कर प्रताड़ित कर मरने के लिये दुष्प्रेरित करता रहता था, जिससे तंग आकर सुगना बाई ने चारो बच्चों को जान से मारने के लिये व स्वयं मरने की नीयत से पानी से भरे  कुएं मे कूद गयी, जिससे उसके चारो बच्चे मर गये व सुगना बाई जीवित बच गयी। 

मर्ग जाँच से थाना गरोठ पर  अपराध धारा 103(1),55, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्द किया गया  आरोपीया सुगना बाई को दिनांक 14.0.2024 को गिरफ्तार किया गया व आरोपी रोड़सिंह बंजारा का घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे एसआई बापू सिंह बामनिया की टीम द्वारा जोधपुर से राउण्ड अप कर अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय कार्य-  
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रभात गौड़, एसआई बापू सिंह बामनिया, एसआई सुभाष गिरी, एसआई जया भारद्वाज, एएसआई बलबान सिंह देवड़ा, आरक्षक संजय जेतवार, आरक्षक दिनेश सुरावत, आरक्षक पंकेश कुमावत व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE