BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 12:28 pm
BIG NEWS : भदेसर उपखंड का धरजी का खेड़ा गांव और काली अंधेरी रात, जब सुबह दूध निकालने बाड़े पहुंचा सुरेश तो माजरा देख उड़ गए होश, घटना की भनक लगते ही मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर उपखंड के धीरजी का खेड़ा गांव में बुधवार रात को लेपर्ड ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब मालिक अपने बाड़े में पहुंचा तो इस बात की जानकारी हुई। बाड़े के मालिक ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आपकों बता दें कि धनेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के जंगलों में लेपर्ड का कुनबा रहता है, जो शिकार की तलाश में अक्सर बस्ती की ओर आ जाता है।

सुबह दूध निकालने पहुंचे तो उड़ गए होश-
भदेसर के धीर जी खेड़ा गांव में बुधवार रात को एक लेपर्ड बाड़े में घुसकर एक गाय पर हमला कर उसका शिकार कर लिया। बाड़े के मालिक सुरेश सुथार सुबह जब 6 बजे पशुओं का दूध निकालने गए तो मौके पर एक गाय गायब थी। जबकि अन्य 5 पशु बंधे हुए थे। गाय को उन्होंने ढूंढना शुरू किया तो कुछ ही दूर गाय मरी हुई पाई गई। सुरेश सुथार ने अपने परिवार और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी। मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। कन्नौज नाका से लेखराज अपनी टीम के साथ पहुंचे। जांच करने पर उन्होंने इसे लेपर्ड का ही हमला बताया।

लेपर्ड पहले भी कर चुका है पशुओं का शिकार-
भदेसर के ही धनेश्वर महादेव के जंगलों में लेपर्ड का कुनबा रहता है। अकसर धीर जी खेड़ा, कन्नौज और अन्य आसपास के गांवों में लेपर्ड की मूवमेंट देखी गई है। लेपर्ड अपने शिकार की तलाश में आसपास के बस्ती में घुस जाते है। पहले भी इन्हीं क्षेत्रों में घुसकर पशुओं का शिकार कर चुके है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE