BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 7:17 pm
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी में फरार चल रहा था 5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश, अब सलाखों के पीछे रहेगा आरोपी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी व समस्त थाना प्रभारी मनासा को निर्देशित किया गया था। 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एनएस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में फरार 5000 रु का ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण वर्ष 2021 में मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना मनासा द्वारा खेल मेदान के सामने आमरोड़ कुण्डखेडा पर कार्यवाही करते हुए दो चार पहिया वाहन कार होण्डा एक्सेन्ट व वर्ना कार से आरोपी कन्हैयालाल पिता रामेश्वर गुर्जर निवासी लसुडीया आत्री व मौके से फरार आरोपी विशाल पिता मानसिंह गुर्जर निवासी लसुडीया आंत्री के कब्जे वाली दोनांे कारों से 70 किलोग्राम व 54 किलोग्राम कुल 124 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया जाकर आरोपी कन्हैयालाल पिता रामेश्वर गुर्जर नि० लसुडीया आंत्री को गिरफ्तार किया गया तथा तथा मोके से फरार आरोपी व प्रकरण में विवेचना में साक्ष्य में आये वाहन स्वामी आरोपी दिनेश पिता रामलाल खटीक दोनो फरार होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनो आरोपीयों की गिरफ्तारी हैतु ईनामी उदघोषणा भी जारी की गयी थी जो पुर्व में आरोपी विशाल पिता मानसिंह गुर्जर नि० लसुडीया आंत्री को पुर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी दिनेश पिता रामलाल खटीक नि० लसुडीया आंत्री का फरार चल रहा था। आज दिनांक 18.07.2024 को थाना मनासा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए 5000 रू के ईनामी फरार आरोपी दिनेश पिता रामलाल उम्र 42 साल नि० लसुडीया आंत्री को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- दिनेश पिता रामलाल उम्र 42 साल नि० लसुडीया आंत्री

इस सराहनीय कार्य में निरी० शिवकुमार यादव, उनि० तेजसिंह सिसोदिया, आर हेमंतसिंह, आर तेजसिंह, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर सुनिल प्रजापति, आर जितेन्द्र सिंह, आर अनिल धनगर, आर विनोद भाटी, सेनिक मोहनसिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE