नीमच। 18 जुलाई को सीआरपीएफ कैम्प में मेडिकल और शारीरिक परीक्षण की परीक्षा चल रही थी तभी जाँच के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी रामरस मिना ने सभी परीक्षा देने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड अनुसार मुरैना जिले के विजयनगर निवासी विजय कुमार के नाम से मुरैना जिले के विजयनगर निवासी देवेश पिता महावीर प्रसाद फर्जी तरिके से परीक्षा में बैठा जिसे पकड़कर उसके कागज की जाँच की, जिसमें कागज विजय कुमार के नाम से निकले और आधार कार्ड और फोटो में अलग नजर आया। इसकी शिकायत कैंट थाने में की पुलिस ने धारा 319(2) में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। इस मामले में कहा से फर्जी दस्तावेज बने थे और किस तरह से गेट से अंदर आया इसकी जांच की जा रही है।