गरोठ। बरखेड़ा गंगासा में विद्युत मंडल का एक कर्मचारी जितेंद्र रावत पिछले कई महीनों से विद्युत का काम समय पर नहीं करता था और ग्रामीण उसे कुछ कहते तो उनसे अभद्र भाषा में बात करता था जिससे नाराज ग्रामीण लामबंद हो गए और गांव के सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल धाकड़ के साथ विद्युत मंडल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मय बल पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर अभद्र भाषा बोलने वाले कर्मचारी जितेंद्र रावत से सभी ग्रामीणों ने माफी मंगवाई।