BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 11:24 am
BIG NEWS : नीमच शहर में रूपयों के लेनदेन को लेकर चाकूबाजी की घटना, 21 साल के युवक को आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में उपचार के बाद किया रैफर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी में पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक के साथ चाकू बाजी की वारदात घटित हुई है। जिसमें 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सिटी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच सिटी में शुक्रवार रात को एक चाकू बाजी की घटना हुई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ था। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे के लगभग स्थानीय ग्वालटोली निवासी महेन्द्र ग्वाला पिता दुलीचंद ग्वाला उम्र 21 वर्ष को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नीमचसिटी के खेड़ी मोहल्ला से रामपुरा दरवाजा क्षेत्र के बीच की बताई जा रही है।  युवक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसे कनावटी के समीप स्थित निजी चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व सिटी थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर सामने आया है और पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी योगेश उर्फ दादू पिता कालूराम मेघवाल निवासी खेड़ी मोहल्ला नीमचसिटी को हिरासत में ले लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE