इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग (16 साल) के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म कर डाला। 6 माह पूर्व दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता को धौंस देकर उसके साथ खोटा काम किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ।
बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार परिवार वाले समाज में बदनामी न हो इसके डर से रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं थे, लेकिन जैसे-तैसे रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने मामले में धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।