BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 6:38 pm
BIG NEWS : सांवरिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार, तभी बीच रास्ते की सगराना घाटी पर हुआ कुछ ऐसा..., घंटी बजते ही दौड़ी डायल 100, फिर खाकी ने किया ये काम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिनांक 19.07.24 थाना नीमच केंट डायल 100 एफआरवी 01 द्वारा द्वारा रात्रि में सांवरिया सेट से धार जा रहे परिवार की इवेंट पर त्वरित कारवाई करते हुए सहायता प्रदान की। एसपी नीमच अंकित जायसवाल भी प्रतिदिन डॉयल 100 पर प्राप्त होने वाले इवेंट की मानिटरिंग करते हैं। 
         
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में डॉयल-100 सेवा संचालित की जा रही है। जिला नीमच के पुलिस थानों एवं चौकियों में कुल 12 डॉयल-100 संचालित होकर प्रतिदिन डॉयल-100 पर 40 से 45 इवेंट प्राप्त होते है, जिन पर डॉयल-100 स्टॉफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की जाती है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा डॉयल-100 की प्रतिदिन मानिटरिंग की जाकर प्रभारी अधिकारी डॉयल-100 निरीक्षक रेडियों मनीष गहलोत को डॉयल-100 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते है। 

दिनांक 19.07.24 को पुलिस थाना नीमच केंट की डॉयल-100 एफआरवी-1 पर रात्रि कॉलर रोशन जैन निवासी धार द्वारा बताया गया कि मै मेरे परिवार सहित कार से जिसमें अधिकांश महिलाएं है, सांवरिया सेठ से दर्शन उपरांत नीमच होते हुए धार जा रहा था, कि नयागांव से आगे हाईवे पर एक अज्ञात वाहन द्वारा जिसमें कुछ नवयुवक बैठे थे, हमे ओवर टेक कर रोकने की कोशिश की गई एवं सगराना के पास गाड़ी को रूकने हेतु धमकाया जाने पर मेरे द्वारा तत्काल डॉयल-100 को कॉल किया जाने पर प्रआर. गणेश यदुवंशी एवं पायलेट मुस्तकीम द्वारा इवेंट पर त्वरित कारवाई करते हुए मौके पर पहुँचे व ईशान जैन निवासी धार से जानकारी प्राप्त कर परिवार को उनके वाहन सहित भरभडिया फंटे पर सकुशल छोड़ा जाकर परिवार को गन्तव्य की और रवाना किया गया। 

सराहनीय कार्य- 
उक्त कारवाई में एफआरवी ड्युटी में लगे प्रआर. गणेश यदुवंशी एवं पायलेट मुस्तकीम का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE