BREAKING NEWS
KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2024, 12:30 pm
BIG NEWS : शहर का डेलनपुर इलाका और भरी दोपहरी का समय, जब खेलते-खेलते घर के बाहर निकली 6 साल की मासूम तो चॉकलेट दिलाने के बहाने कमरे में ले गया सौरभ, फिर जैसे ही किया ये घिनौना काम..., बालिका ने परिजनों को सुनाई घटना तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने कमरे पर ले गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मूलतः सागर का रहने वाला है। फिलहाल शहर के डेलनपुर में रह रहा है। घटना शनिवार दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी सौरभ अहिरवार (26) उसे कमरे पर ले गया। बाद में बच्ची घर पहुंची और मां को बताया। तब घर पर बालिका के पिता भी नहीं थे। पिता को सूचना दी।

माता-पिता व अन्य परिजन बालिका को लेकर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपी सौरभ अहिरवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 (2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एम/6 के तहत केस दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

घर पर अकेला रहता है आरोपी-
पुलिस के अनुसार आरोपी डेलनपुर की धागा फैक्ट्री में काम करता है। वह मूलतः सागर का रहने वाला है। 6 माह पहले ही वह आया है और किराए के मकान में रह रहा था।

रात 11 बजे बाद हुआ मेडिकल-
घटना की जानकारी परिजनों से मिलते ही पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली। अजाक टीआई लिलियन मालवीय ने आकर मां व बच्ची के बयान लिए। अन्य कागजी कार्रवाई को लेकर बालिका के माता-पिता व अन्य परिजन रात 11 बजे तक थाने पर बैठे रहे। इनके साथ बालिका भी थी।

दस्तावेजी कार्रवाई के बाद थाने से महिला आरक्षक के साथ परिजन बालिका को लेकर रात 11.10 बजे मेडिकल कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रात 11.15 बजे मेडिकल के बाद बालिका को लेकर घर गए। दस्तावेजी कार्रवाई में समय लगने पर परिजन भी परेशान होते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE