चित्तौड़गढ़। बैंगलोर के एक व्यक्ति को जमीन की वास्तविक मालिक की हमनाम महिला को फर्जी खाता धारक बना जमीन की धोखाधडी पुर्वक रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरियादी से जमीन की रजिस्ट्री के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से 19 लाख से अधिक की राशि बरामद करा ली है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कर्नाटक के वसन्त अप्पा ब्लोक, गंगानगर, बेगलोर नोर्थ बेगलोर निवासी राधेश्याम पारीक पुत्र रामदयाल पारिक ने सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुजा पुत्री भंवरलाल गुर्जर निवासी बोजुन्दा बनकर आई एक महिला, मानसिंह जाट, भालुण्डी थाना भदेसर निवासी भंवरसिंह रेबारी पुत्र भूरा रेबारी, हापावास थाना सदर चित्तौडगढ निवासी रतनसिंह रावत पुत्र डालु सिंह रावत ने अपने आप को प्रोपर्टी का व्यवसाय करना बताकर जमीन के असली खाता धारक पूजा गुर्जर को नहीं बुलाकर फर्जी तरीके से अन्य महीला को पूजा गुर्जर बना चित्तौड़गढ़ के बोजुन्दा गांव में पूजा पुत्री भंवरलाल गुर्जर के नाम से कृषि भूमि को उसके नाम पर रजिस्ट्री कराके उससे अलग अलग कुल 1,49,10,000/ रू. प्राप्त कर लिए। फरियादी के साथ हुई इस धोखाधड़ी के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।

उक्त घटना की गम्भीरता के मद्देनजर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वालों को शिघ्र गिरफतार करने के निर्देश दिए गये। एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ गजेन्द्र सिंह द्वारा घटना के मुख्य सरगना रतन सिंह रावत निवासी हापावास, अन्य साथी आरोपी भंवर लाल रेबारी निवासी भालुण्डी, फर्जी तरीके से पूजा नाम की अन्य महीला को लाने वाले देवीलाल प्रजापत, प्रार्थी से जमीन की रजिस्ट्री के बदले डी.एल.सी. के पैटे लिये गये चैक को अन्य पुजा गुर्जर नाम की महिला के खाते में सिकराने वाली हमनाम महिला पुजा गुर्जर एवं सहयोगी मदन लाल गुर्जर तथा फर्जी तरीके से पुजा गुर्जर बनने वाली महिला गुड्डी बाई को गिरफतार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ धोखाधड़ी करके फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराके हडपी गई करीब डेढ़ करोड़ रुपये राशी में से कुल 19,60,000/रू. बरामद किये। आरोपी भंवर लाल रेबारी व देवीलाल प्रजापत को न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया हैं। मामले के अन्य आरोपियों से अनुसन्धान जारी हैं।

गिरफतार आरोपी-
हापावास थाना सदर चित्तौडगढ़ निवासी 40 वर्षीय रतन सिंह रावत पुत्र डालु लाल रावत भालुण्डी थाना भदेसर निवासी 44 वर्षीय भंवर रेबारी पुत्र भूरा रेबारी, सेमरथली थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ निवासी 48 वर्षीय देवीलाल पुत्र कचरूलाल प्रजापत, सैथी चित्तौडगढ निवासी 28 वर्षीय मदन लाल पुत्र नन्दराम गुर्जर, शनिमहाराज मन्दिर के पास सैंथी चित्तौडगढ़ निवासी 24 वर्षीय पुजा गुर्जर पत्नी मदन लाल गुर्जर उम्र 24 साल निवासी थाना सदर चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़ जिले के पिलिखेडा थाना छोटीसादड़ी हाल अलोदा जागीर थाना जलोदा जागीर निवासी 28 वर्षीय गुडिया बाई पत्नी प्रकाश मीणा नाताईत पत्नी मुकेश उर्फ ओमप्रकाश प्रजापत।
पुलिस टीम के सदस्य-
थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ गजेन्द्र सिंह पु.नि., एएसआई सुरेन्द्र सिंह, ददु सिंह, कानि. पृथ्वीपाल, गजेन्द्र सिंह, हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह।