BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2024, 5:39 pm
BIG NEWS : फेसबुक पर सस्ते डीजी जनरेटर सेट बेचने का लालच देकर साईबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, आपरेशन एंटी-वायरस के तहत साईबर पुलिस थाने की टीम को मिली बड़ी सफलता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की साईबर थाना पुलिस ने आपरेशन एंटी-वायरस के तहत  कार्यवाही करते हुए फेसबुक पर सस्ते में डी.जी. जनरेटर सेट बैचनें का प्रलोभन देकर पीड़ित के साथ 5,50,988/- रूपये का साईबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के सदस्य को ट्रेस कर गिरफतार करने में सफलता अर्जित की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि प्रतापनगर चित्तौड़गढ़ निवासी अयूब खान पुत्र यूसुफ खान ने 14 मार्च को साइबर थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि ठगों द्वारा फेसबुक पर सस्ते डी.जी. जनरेटर सेट बैचने का विज्ञापन देखकर विज्ञापन पर दिये गये मोबाईल नम्बरों पर कॉल किया तो ठगों ने उसको अपनी बातों में फंसाकर अलग-अलग बहानें बनाकर कुल 5,50,988/- रूपये की साईबर ठगी कर ली। जिस पर साइबर थाने पर आई.टी. एक्ट व धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

प्रकरण मे आरोपी का टेक्नीकल रूप से पता लगाने हेतु आरोपी के बैंक खातो का विवरण प्राप्त कर विष्लेषण किया गया तों ठग द्वारा अपनें अलग-अलग बैंक अकाउन्टों में रूपयों को जमा करना पाया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन एंटी-वायरस के तहत पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन व मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल चित्तौडगढ के सुपरविजन व थानाधिकारी साइबर चित्तौडगढ सबीर खान पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में साइबर थाने के हैड कानि. ललिता, देऊ शर्मा, कानि. महेंद्र, धर्मपाल, संजय कुमार व रामनिवास द्वारा आरोपी की तलाश कोटपुतली-बहरोड की तरफ की गई। टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी कोटपुतली बहरोड जिले के मीणों का मोहल्ला पालडी पुलिस थाना विराटनगर निवासी 26 वर्षीय विनोद कुमार मीणा पुत्र कुम्भाराम मीणा को पुछताछ के बाद गिरफतार किया गया। 

पुलिस पुछताछ में आरोपी विनोद मीणा नें अपने सहयोगी विकास खारवाल के साथ मिलकर बैंक में खाते खोलकर फर्जी विज्ञापन फेसबुक पर देकर अयूब से 5,50,998/- रूपयों की ठगी कर अपनें बैंक खातें में ट्रांसफर कर दिये। विनोद मीणा की गिरफ्तारी के बाद गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE