BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 11:39 am
NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट की अध्यक्षता में हुई पार्टी की वृहद जिला कार्यसमिति की बैठक, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने कहा- कार्यकर्ताओं और उनके विचारों को मिलेगा पूरा सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की वृहद जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार शुरू के तीन वर्षों तक होटलो में रही । कांग्रेस सरकार लोकलुभावन एवं रेवड़ियां बांटने वाली सरकार थी। भाजपा की सरकार ने 6 माह के कार्यकाल एवं पहले बजट में ही अपने संकल्प पत्र के 55ः संकल्पो को पुरा कर लिया है। भाजपा एक विजन लेकर चलती है।
भाजपा की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। हम योजनाओं का शिलान्यास भी करते हैं और उनका उद्घाटन भी।  मुख्यमंत्री भजन लाल ने  बजट में डेढ़ लाख करोड़ के नए एम ओ यू किए जो प्रदेश में विकास का एक नया आयाम स्थापित करेंगे।
राजनेतिक प्रस्ताव रखते पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने विधानसभा चुनाव 2024 और लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता द्वारा अटुट समर्थन भाजपा के प्रति प्रदर्शित किया।  राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन पूर्व विधायक अशोक नवलखा एव पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं और भाजपा ही वह पार्टी है जो कार्यकर्ता के श्रम का मूल्यांकन करती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कुशल नेतृत्व में आप सभी कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाकर मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए साधुवाद। जमीन से जुड़े एक निष्ठावान कार्यकर्ता भजनलाल शर्मा आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हम सभी के सामने हैं। जिला संगठन प्रभारी हेमंत लांबा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओ को कार्यकर्ताओं के माध्यम से नीचे ले जाने तक का कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनी। हमारी पार्टी 365 दिन कार्य करने वाली पार्टी है।  संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मीडिया, सोशल मीडिया, एवं आईटी को पार्टी का आंख कान और नाक  बताते हुए कहा कि समय पर संकलन समय पर प्रकाशन सही समय पर सही जवाब पार्टी को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा संचालित हो रही है गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने भी विचार रखे।
वृहद जिला कार्यसमिति का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया आभार जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली ने किया। कार्यसमिति के अंत में विगत समय में दिवंगत हूये भाजपा परिवारो के सदस्यों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया जिसका शोक प्रस्ताव जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने किया। इस दौरान सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया,  राजसमंद प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, जिला महामंत्री श्याम लाल पहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष पारस जैन,आई एम सेठिया, लीला शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, रणजीत सिंह भाटी मंचासिन रहे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटु लाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, एससी मोर्चा के ताराचंद मेघवाल, एसटी मोर्चा के पन्नालाल भील, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पंचायत राज एवं निकायों के प्रमुख आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE