नीमच। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज मंगलवार को केंद्र सरकार का बजट सातवां बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट पर पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू की टिप्पणी आई है। उन्होंने कहा कि बजट एक वर्ष का लेखा झोखा होता हैं और इसमें व्यक्तिगत लाभ हानि के साथ विभिन्न क्षेत्र की अधोसारंचनाओं एवं वर्ग विशेष की योजनाओं के माध्यम से विकास को गति प्रदान की जाती हैं। लेकिन निर्मला सीतारमण जी का यह बजट निराशाजनक हैं। आयकर में छूट ऊट के मुँह में ज़ीरा की कहावत को चरितार्थ करता हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिये कोई राहत वाला बजट नहीं हैं।
ज़िले की कितनी महिलाओं और किसानों एवं युवाओं के लिये बजट में घोषित जो घोषणाएँ की गई हैं उनका लाभ संसदीय क्षेत्र को मिलेगा? क्या सीमेंट आधारित स्किल सेंटर नीमच ज़िले में खुलेगा ? संसदीय क्षेत्र के लिये उद्योग, यातायात के साधनों (हवाई और राजमार्गाे के निर्माण ) रेलवे एवं पर्यटन के साथ खेलों के लिए इस बजट में कोई ऐसे प्रावधान नहीं हैं जो ज़िले को विकास की गति प्रदान करें।