BREAKING NEWS
KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 7:53 pm
BIG NEWS : मंदसौर का मुल्तानपुरा और ठाय ठाय की आवाज, जब खाकी तक पहुंची गूंज तो एक्शन में आई वायडी नगर थाने की टीम, 24 घंटे में हत्थे चढ़े आरोपी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा गम्भीर घटनाओ मे तत्काल  संज्ञान लेकर आरोपीगणो के विरूद्ध कठोर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु  निर्देशित किया है अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया चौकी मुल्तानपुरा प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय की टीम के द्वारा मुल्तानपुरा मे जान लेवा हमला करने वाले आरोपीगणो को 24 घण्टे मे गिरफ्तार कर आरोपी गणो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त हथियार जप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ईसराईल पिता रशीद डोल निवासी मुल्तानपुरा हाल मुकाम स्टेशन रोड जिला रतलाम ने दिनांक 22.07.24 को रिपोर्ट की थी कि फरियादी के दादा के सवा महीने का कार्यक्रम में शामिल होने के लिये  तीन दिन पहले अपने घर मुल्तानपुरा आया हुआ था  दिनांक 22.07.2024 को दोपरह 03.00 बजे के लगभग सोहेल पिता मुबारिक टांडिया नि. मुल्तानपुरा ,आफताब पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा तथा शाहरुख पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा आये और अफताब के द्वारा पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से फरियादी ईसराईल पर फायर किया फरियादी अपनी जान बचाकर वहा से भाग निकला फरियादी की रिपोर्ट पर तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना वायडीनगर पर जान से मारने की नियत से फायर करने हेतु अपराध धारा 109,3(5) बीएनएस तहत कायम कर विवेचना लिया गया था ।घटना की गम्भीरता को देखते हुये वायडीनगर पुलिस द्वारा आरोपी 01. सोहेल पिता मुबारिक टांडिया नि. मुल्तानपुरा 02. आफताब पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगणो की निशादेही से घटना मे प्रयुक्त हथियार एक देशी पिस्टल एक जिन्दा राउण्ड तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बिना नम्बर की ब्लैक अपाचे गाडी को जप्त किया गया आरोपीगणो ने पुछताछ मे बताया कि फरियादी ईसराईल से आरोपीगणो की बहन ने प्रेम विवाह किया था इसी बात को लेकर आरोपीगण रंजिश रखते थे फरियादी ईसराईल विवाह के बाद करीब 01 साल से रतलाम मे रह रहा था व उसके दादाजी के कार्यक्रम मे मुल्तानपुरा आया था आरोपीगणो ने मौका देखकर फरियादी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया और  वहा से भाग निकले ।

गिरफ्तार आरोपी --     
- सोहेल पिता मुबारिक टांडिया उम्र 20 साल  नि. मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर
- आफताब पिता समशु चिल्लु उम्र 20 साल  नि. मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर

फरार आरोपी-
शाहरुख पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा

जप्त मश्रुका- 
एक पिस्टल मय एक जिन्दा राउण्ड  व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ब्लैक अपाचे बिना नंबर की

सराहनीय कार्य- 
निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलीया ,चौकी प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE