BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 11:35 am
BIG NEWS : केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम और राजस्थान पासिंग ट्रक, जैसे ही मंदसौर से हुआ रवाना तो अधिकारियों ने की घेराबंदी, फिर जब रोककर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये पशु आहार की आड़ में ऐसा क्या ले जा रहे थे तस्कर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए विशेष सूचना के आधार पर केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) उज्जैन के अधिकारियों की एक संयुक्त निवारक टीम ने सीबीएन इंदौर के साथ मिलकर ढोढर टोल नाका, तहसील-जौरा, जिला-रतलाम (म.प्र.) के पास एक ट्रक को रोका तथा 23.07.2024 को 4139.720 किलोग्राम वजन वाले कुल 207 बैग पोस्ता भूसा बरामद किया।

विशेष सूचना मिलने के बाद कि राजस्थान के पंजीकरण नंबर वाला एक टाटा ट्रक मंदसौर से पंजाब पोस्ता भूसा लेकर जाएगा, सीबीएन उज्जैन तथा सीबीएन इंदौर के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई तथा 23.07.2024 को उसे रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई तथा सीबीएन अधिकारियों द्वारा वाहन की सफलतापूर्वक पहचान करने के पश्चात, ढोढर टोल नाका, तहसील-जौरा, जिला-रतलाम (म.प्र.) के पास टाटा ट्रक को रोका गया। उक्त ट्रक कवर कार्गाे के रूप में पशु आहार ले जा रहा था। निरंतर पूछताछ करने पर, वाहन में सवार लोगों ने बताया कि ट्रक में पशु आहार से भरे बैगों के नीचे पोस्त भूसा छिपा हुआ था। चूंकि सुरक्षा कारणों से मौके पर वाहन की तलाशी लेना संभव नहीं था, इसलिए इसे सीबीएन कार्यालय लाया गया। सीबीएन कार्यालय पहुंचने के पश्चात, उक्त ट्रक की गहन तलाशी ली गई तथा उसमें से कुल 4139.720 किलोग्राम पोस्त भूसा तथा 50 बैग पशु आहार बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के पश्चात, बरामद पोस्त भूसा, ट्रक तथा कवर कार्गाे को जब्त कर लिया गया तथा दो व्यक्तियों को स्वापक औषधि एवं मनरूप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एजेंसी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे की जांच जारी है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अधिकारियों को देने का आग्रह करता है। हम सब मिलकर सभी के लिए सुरक्षित और नशा-मुक्त वातावरण बना सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE