मंदसौर। जिले के दलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव मृत अवस्था में मिला। दलौदा पुलिस थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि गट्टू बाई पति टेकचंद उम्र 45 वर्ष जाति मालवीय निवासी धमनार का शव दलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आक्या रोड पर मिला। प्रथम दृष्टिया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उपरोक्त घटनाक्रम के बाद पुलिस द्वारा मृतिका का शव परीक्षण करवाने के पश्चात मर्ग कायम कर दलौदा पुलिस का जांच अनुसंधान अभी जारी है। वहीं महिला के तीन बच्चे हैं यह जानकारी भी सामने आई है।