नीमच। जिले की तहसील जीरन के गांव बमोरा में मेडिकल व्यवसाई हेमंत बैरागी पर जानलेवा हमला करने वाले जितेंद्र पाटीदार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जीरन पुलिस से निराश होने के बाद आज हेमंत बैरागी इंसाफ की गुहार लगाता हुआ नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। हेमंत बैरागी ने बताया कि वह गांव बमोरा में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। पिछले 5 महीने से जितेंद्र पाटीदार पिता मानमल पाटीदार द्वारा उसके साथ आए दिन गाली गलौज और मारपीट की जा रही है। जिसे लेकर हेमंत ने 15 मई और 9 जून को जीरन थाने पर शिकायत भी की। 15 जुलाई को जब हेमंत बैरागी अपने गांव अठाना जाने के लिए निकला, तब जितेंद्र पाटीदार ने गांव के बाहर एकांत में उसे रोक लिया। फिर नशे में गाली गलौज करते हुए लात घुसे,पत्थर, लोहे के सरिये और लोहे के तार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जीरन थाने पर घटना की रिपोर्ट हेमंत बैरागी ने दर्ज कराई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। आरोपी जितेंद्र पाटीदार बैरागी घूम रहा है और फरियादी जितेंद्र व उसका परिवार डरा सहमा हुआ है।अब हेमंत का कहना है कि यदि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आरोपी मेरे खिलाफ कोई भी घटना घटित कर सकता है।