BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 8:20 pm
KHABAR : प्रदेश की आर्थिक राजधानी में इस दिन होगी राज्य स्तरीय मिनी ग्रुप की तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की ओर से भाग लेंगे नीमच के 6 खिलाड़ी, चयनित होने पर ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 52 वीं राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप के तहत अंडर 9 मिनी यानी फोर्थ ग्रुप के बच्चों की स्पर्धा अलग से कराई जा रही है। इंदौर में होने वाली इस प्रतियोगिता में जिला तैराकी संघ की ओर से भी नीमच के 6 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिन्हें संघ द्वारा चयनित कर लिया है। 
संघ जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता आगामी 28 जुलाई को इंदौर के शिशु कुंज स्कूल में आयोजित होगी। इसमें टीम का कोच ओर मैनेजर कनावटी स्थित ज्ञानोदय कॉलेज स्वीमिंगपुल के ट्रेनर बंटी मिथोरा को बनाया गया है। उनके मार्गदर्शन में नीमच जिले की चयनित टीम इंदौर में अपनी तैराकी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। इन चयनित खिलाड़ियों में नमन गहलोत, भव्यांश पटेल, निधिश्वराम राठौर, सिद्धि यादव, छवि बैरागी व आरव बाफना शामिल है। ये सभी तैराकी के विभिन्न इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिले से उक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी बाल तैराकों को संघ के पदाधिकारियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE