नीमच। जिले के धनेरियाकलां में 14 वर्षीय बालिका की सल्फास खाने से हुई। मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। मामला बघाना थाने का है। पुलिस मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालिका का नाम लक्ष्मी उर्फ आशु पिता कालुदास बैरागी है। बताया जा रहा है कि इस नन्ही बालिका ने आज सुबह 6.30 बजे सल्फास का सेवन कर लिया। सुबह 9 बजे करीब परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान करीब सुबह 10.15 बजे उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी अज्ञात है। लेकिन मामला काफी संदिग्ध बताया जा रहा है। सूचना के तुरंत बाद परिचित और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। लक्ष्मी उर्फ आशु कक्षा 10 की छात्रा थी। पिताजी हलवाई का काम करते हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
