BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 7:56 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बरड़ावदा और जंगल का इलाका, जब इस हालत में मिली 22 साल के युवक की लाश तो फैल गई सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी सिंगोली थाना पुलिस, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम बरड़ावदा के जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
गुरुवार देर शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरड़ावदा में पूर्व पटवारी रामलाल धाकड़ की जमीन पर जंगल में एक अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश फांसी के फंदे से पेड़ पर लटके होने की सूचना सिंगोली पुलिस को मिली।
सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बी एल भाबर एवं पुलिस टीम ने जंगल में पेड़ पर लटके अज्ञात युवक की लाश को कब्जे में लेकर घटना स्थल का मुआयना किया जिस पर पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने मोबाइल जप्त कर शव को सिंगोली पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक के बारे में आसपास के गांवो में पूछताछ की गई तथा मोबाइल के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों  से युवक के बारे में पता लगाया गया जिस पर उक्त अज्ञात युवक की पहचान देवीलाल पिता प्यार चंद भील उम्र 22 साल निवासी देवीपुरा आबाद के रूप में हुई। युवक की लाश काफी सड़ी गली अवस्था में पाई जाने से लाश के पोस्टमार्टम के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE