मनासा। नगर में बदमाशों का खौफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। गत रात्रि भी अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड स्थित दुकान के सामने खड़ी एक कार के शीशे फोड़ दिए। फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी नगर के आदित्य पिता जगदीश तोषनीवाल ने शुक्रवार को मनासा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी हुंडई क्रेटा कार बस स्टैंड स्थित दुकान के सामने खड़ी थी। रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार के साथ पत्थर से तोड़फोड़ की गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंक फ्रंट कांच फोड़ा साथ ही बोनट को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है। वहीं उक्त व्यक्ति का एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी जारी किया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।