BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 3:08 pm
BIG NEWS : पारसोली थाना क्षेत्र का राजगढ़ और ट्रैक्टर ट्रॉली लूट का मामला, जब बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, लूटी गई ट्रैक्टर व ट्रॉली के साथ चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना क्षेत्र के राजगढ़ रेलवे फाटक के पास से गत बुधवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली लूट के मामले का खुलासा करते हुए पारसोली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बुधवार को व्यास जी का बडला पुलिस थाना मंगरोप जिला भीलवाडा निवासी शिवलाल पुत्र देवीलाल मीणा अपने गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में अनाज लेकर पालका गांव में खाली करने गया जो खाली करके पुनः लौट रहा था। रास्ते में राजगढ रेलवे फाटक पर शराब की दुकान के पास तीन अज्ञात लोगो ने ट्रेक्टर को रुकवा लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती कर ट्रेक्टर-ट्रोली को लूटकर ले गए। जिस पर थाना पारसोली पर लूट का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना में लुटे गए ट्रैक्टर व ट्रॉली की तलाश व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु  एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हींगड व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के एएसआई भवानी सिह, कानि. बाबूलाल, गिर्राज व गिरधारी लाल द्वारा मामले मे आरोपी बल्दरखा पुलिस थाना बस्सी जिला चितोडगढ निवासी 28 वर्षीय रतनलाल पुत्र उदयलाल मीणा को गिरफतार किया जाकर बापर्दा रखा गया है। आरोपी के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्रोली व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया जाकर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE