BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 8:28 pm
KHABAR : नीमच के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पर्यटन क्विज स्पर्धा का आयोजन, अलग-अलग विद्यालयों की विभिन्न टीमों ने लिया भाग, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में शनिवार शहर के मनासा रोड स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट केंद्र) पर पर्यटन क्विज स्पर्धा का आयोजन किए गए। हर वर्ष की तरह इस साल भी यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डीएटीसीसी और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा दो चरणों में आयोजित की गई। पहली लिखित परीक्षा में जिले की पंजीकृत 95 विद्यालयों के हर विद्यालय से तीन छात्र और 1 शिक्षक सहित 4 लोग भाग लिया।

लिखित परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इसके बाद लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 6 टीम दूसरे चरण मल्टीमीडिया क्विज राउंड के लिए चयनित हुई। यह प्रतियोगिता दोपहर 2 से 4.30 बजे तक 10 राउंड में हुई। स्पर्धा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एडीपीसी प्रलयकुमार उपाध्याय को स्पर्धा प्रभारी अधिकारी बनाया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। वही प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागियों के साथ उनके शिक्षकों और आयोजकों में मल्टीमीडिया क्विज राउंड के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला।

विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप पैकेज प्रथम तीन विजेता टीमों को मप्र के पर्यटन स्थल पर दो रात्रि और तीन दिन का रुकने और घूमने का अवसर मिलेगा। उपविजेता टीमों को जिले के निकटतम पर्यटन स्थल पर एक रात्रि और दो दिवस तक घूमने ओर रुकने का पैकेज दिया जाएगा। जिला क्विज मास्टर घीसालाल धनगर ने बताया कि संपूर्ण मप्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में पर्यटन स्थलों ज्ञानार्जन के लिए ये स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE