BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 5:09 pm
NEWS : चार लाख रुपये की नकबजनी चोरी का हुआ खुलासा, फरियादी का भाई ही निकला चोर, जालिए क्या है पूरा मामला, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत गुरुवार को निम्बाहेड़ा शहर के नाकोड़ा नगर से रत्नेश सेन पुत्र मदन लाल सेन के मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे चार लाख से अधिक रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने भाई के घर मे ही चोरी कर खुद भाई को चोरी की सूचना दी।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा शहर में गत गुरुवार को नाकोड़ा नगर से रत्नेश सेन पुत्र मदन लाल सेन के मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे चार लाख एक हजार रूपये नकद, चार पाईजेब की चांदी की जोडी, चांदी की बिछुडी जो करीब 8-10 के आस पास थी तथा एक सोने की अगुंठी चुरा कर ले जाने की घटना की सूचना फरियादी को उसके भाई ने ही दी। जिसपर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार द्वारा शुरू किया गया। 


उक्त नकबजनी का खुुलासा करने के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के सुपरविजन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कानिटेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, ज्ञानप्रकाश ,अमित कुमार व रतन सिंह एवं साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी के भाई दीपक सेन ने टीम के साथ रहकर आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज दिखाये तथा पुलिस के साथ हर गतिविधि पर नजर रखकर पुलिस को शुक सुबा नही होने दिया। प्रार्थी व परिवारजनो से पुछताछ कर प्रार्थी रत्नेश सेन के भाई दीपक सेन के बारे मुखबिरों से पता किया तो पता चला कि प्रार्थी के भाई दीेपक सेन ने पहले भी कही पर हेराफेरी की है। जिस पर रत्नेश के भाई दीपक सेन को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो दीपक सेन ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी नाकोड़ा नगर थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 26 वर्षीय दीपक सेन पुत्र मदन लाल सेन को गिरफतार कर गहनता से अनुसंधान करने के लिए पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE