इंदौर। विजयनगर में पढ़ाई के लिये 2021 में इंदौर आई छात्रा के साथ उसके परिचित ने रेप किया। इस मामले में पीड़िता ने अपने परिवार को बताया तो पढ़ाई छोड़कर वह अपने घर छिंदवाडा चली गई। इसके बाद भी आरोपी सोशल मीडिया पर संपर्क में रहा। उसने फोटो और वीडियो अपलोड़ कर दिए। पीड़िता ने फिर से यह बात अपने परिवार को बताई। जिसमें आरोपी पर केस दर्ज किया है।
लसूड़िया थाने की एसआई खुशबू परमार ने छतीसगढ़ की पीड़िता की शिकायत पर उसके रिश्तेदार दशरथ विश्वकर्मा पर रेप सहित अन्य आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2021 में वह डी फार्मा का कोर्स करने आए थी। तब िवजयनगर के एक हॉस्टल में रूकी थी। यहां पर दशरथ भी किराये से रहने आया था। पहचान होने के चलते वह मंगलसिटी माल सरवटे बस स्टेंड सहित अन्य इलाको में मिलने ओर घूमते फिरते थे। दशरथ ने कई बार रूम पर आकर मिलने के लिये कहां तो इंकार कर दिया।
इसके बाद दशरथ का अगस्त 2022 में बर्थडे था। वह इस बात का बहाना बनाकर रूम पर ले गया। यहां पीड़िता के साथ उसने जबदस्ती की। पीड़िता ने इस हरकत को लेकर काफी विरोध किया ओर भला बुरा कहां। इसके बाद हॉस्टल आकर माता पिता को मोबाइल पर कॉल कर सारी बातें बताई। परिवर में बदनामी के डर से शिकायत नही की। वही दशरथ और उसके परिवार से दूरी बना ली। परिवार ने पीड़िता को वापस बुला लिया।
फोटो और वीडियो को लेकर बनाता रहा दबाव
छात्रा ने बताया कि उसके कुछ फोटो और वीडियो दशरथ के पास थे। इस बात को लेकर वह संपर्क में रहा। अक्टूबर 2023 तक दशरथ यह कहता रहा कि फोटो वीडियो कही नही जाएगें। इसके बाद अन्य लड़को से नाम जोड़कर बदनाम किया। कहां कि माता पिता को मारकर किडनैप करवा देगा। डर के चलते पीड़िता ने अपनी मां के पास मोबाइल रख दिया। इसके बाद गुस्से में वह अपने मोबाइल से रिश्तेदारों ओर दोस्तो को कॉल कर बदनामी करने लगा। दशरथ ने अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी पर कुछ फोटो अपलोड किये। यह बात उसे पता चली तो माता पिता को बताई। दशरथ को समझाया कि बेटी की बदनामी ना करे। इस पर वह धमकाने लगा। छात्रा ने बताया कि काफी समय से दशरथ उसे ओर परिवार को मानसिक परेशान कर रहा है।