BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 3:42 pm
BIG NEWS : उज्जैन में बारिश बनी काल, जर्जर मकान ढहा, एक महिला की मौत, मासूम घायल जाने पूरा मामला, पढ़ें खबर

Share On:-

उज्जैन में लगातार हो रही बारिश की वजह से अमरपुरा इलाके में एक मकान की छत गिर गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल है। घटना के समय महिला घर पर खाना बना रही थी।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि उज्जैन के अमरपुरा इलाके में पुराना कच्चा मकान था जो बारिश की वजह से गिर गया। इस घटना में रईसा बी नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल है। घायल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मां बेटे 2 साल से पुराने कच्चे मकान में किराए पर रह रहे थे। इस घटना में घर का सामान भी टूट गया। इलाके में रहने वाले शहजाद ने बताया कि गार्डन, फरसी का यह मकान काफी जर्जर था। उज्जैन में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मकान की छत ढह गई।

धर्म नगरी उज्जैन में औसत सामान्य बारिश 36 इंच होती है, मगर अभी 18 इंच के आसपास वर्षा हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि 6 से 7 इंच बारिश पिछले तीन दिनों में हुई है। उज्जैन जिला प्रशासन और नगर निगम के जरिये बारिश को देखते हुए कई जर्जर मकानों को चिन्हित भी किया गया था। बताया जा रहा है कि अमरपुरा का यह मकान काफी अंदर होने की वजह से नगर निगम की नजर से बच गया था।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि अगर इस घटना को लेकर मकान मालिक दोषी पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। रईसा बी अपने दो साल के बेटे के साथ इस मकान में किराए पर रह रही थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE