BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 7:46 pm
BIG NEWS : कावड़ यात्रियों की भीड और आयशर ट्रक, जब लगाया टॉप गैर तो खाकी को लगी भनक, फिर जैसे ही ली तलाशी तो अधिकारियों के उड़े होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था रामदेव, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अफजलपुर पुलिस ने एक बिना नम्बर की आयशर ट्रक से 24 लाख 28 हजार रुपए की कीमत का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पादर्थ तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अफजलपुर थाना प्रभारी समरथ सिनम ने बताया कि सोमवार को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी।

 

थाना क्षेत्र के डिगांव चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के दौरान एक संदिग्ध ट्रक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पीछा-कर पकड़ा। कावड़ यात्रियों की भीड़ होने से ट्रक को थाने ले जाकर तलाशी लेने पर ट्रक में भरे 59 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 12 क्विंटल 28 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।

 

जिसकी कीमत 24 लाख 28 हजार रुपए बताई गई है। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक रामदेव पिता प्यार चंद जटिया (28) निवासी जोजवा थाना बिगोद जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहा से लेकर आया था और कहा ले जा रहा था। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE