BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 1:35 pm
KHABAR : ग्राम हांसपुर के पावटी रोड पर स्थित शासकीय मगरा और अवैध उत्खनन, माफिया खुलेआम मुरम की सप्लाई कर कमा रहे हैं लाखों रूपये, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर से 7 किलोमीटर दूर गांव हासपुर में पावटी रोड पर शासकीय मगरे की जमीन पर इन दिनों बड़ी संख्या में अवैध उत्खनन कर शासकीय जमीन पर कब्जे की तैयारी की जा रही हैं। जहां पर सरकारी जमीन से अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। खनन माफिया खुलेआम अवैध उत्खनन कर उक्त मुरम की गांव में ही सप्लाई कर लाखो रुपए की कमाई कर रहे हैं। 
उक्त मामले को लेकर जब हमने स्थानीय गांव वालो से पूछा तो, हर बार इसी तरह से मगरे की सरकारी जमीन से उत्खनन कर लाखो रुपए की कमाई की जाती है और फिर उस सरकारी जमीन को समतल कर कब्जा करने की कोशिश होती रहती है,जिसकी शिकायत हमने गांव के पटवारी और उच्च अधिकारियों से भी की थी मगर होता कुछ नही है, ज्यादा से ज्यादा एक दो दिन काम बंद हो जाता है और जेसे ही मामला ठंडा हो जाता है अवैध उत्खनन का कार्य दोबारा चालू हो जाता है।
स्थानीय गांव वालो की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनासा तहसील में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह  खुलेआम अवैध उत्खनन कर रहे हैं।
’उक्त मामले में ग्रामीणों ने बताया ये सभी खेल करने वाले दबंग लोग हैं जो अपनी पहुंच और रसूक का फायदा उठाकर पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से उत्खनन कर मुरम सप्लाई कर लाखों रुपए कमाते कुल मिलाकर इतनी बड़ी संख्या में अवैध उत्खनन का कार्य हो रहा है फिर भी उसकी जानकारी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को नही होना कही ना कही आपसी मिलीभगत को दर्शा रहा है?
उक्त मामले को लेकर जब हमने गांव के पटवारी दीपेंद्र सिंह राठौर से बात की तो उन्होंने हमे बताया की इस मामले को लेकर पहले भी हमारे पास शिकायत आई थी तब में तहसीलदार साहब के साथ गया था,मगर वहा कोई मिला नही था,आज सुबह भी सर का फोन आया जिसके बाद करीब 9.30 पर मैंने चौकीदार को वहां भेजा था मगर तब भी कोई नहीं मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE