नीमच। शहर की गांधी वाटिका में आज बुधवार दोपहर में प्रेस प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी कुलदीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवती का नाम तसनीम पिता मुर्तुजा बोहरा निवासी सैफी मोहल्ला नीमच बताया जा रहा है। हालांकि अधिकृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि युवक ने युवती पर जानलेवा हमला क्यों किया है। घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, डीवाईएसपी यशस्वी शिंदे, थाना प्रभारी सौरव शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। कैंट थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
