BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 3:20 pm
BIG NEWS : राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़े नीमच के राजकुमार की गैंग के 7 आरोपी, 16 जुलाई को चित्तौड़गढ़ के बिजौलिया कस्बे में बंदूक के दम पर दिया था इस वारदात को अंजाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्थान पुलिस ने नीमच के राजकुमार बाछड़ा गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के बिजौलिया कस्बे में 16 जुलाई को बंदूक दिखाकर चोरी की थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजोलिया कस्बे के कैलाश खटीक के घर 16 जुलाई की रात हथियारबंद बदमाशों ने नकदी, आभूषण समेत लाखों की की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान राजकुमार बाछड़ा गैंग के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से हथियार और दो कार बरामद की।

चितौड़गढ़ एसपी दुष्यन राजन ने बताया कि आरोपियों की गैंग के खिलाफ राजस्थान, मप्र, गुजरात व कर्नाटक में 100 से ज्यादा चोरी और डकैती के प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया और पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बहुत ही प्लानिंग से वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात करते समय वे मुख्य मार्ग व नाकाबंदी पाइंट से बचते हुए कच्चे रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। वे एक समय फिक्स करते हैं और पैदल वारदात को अंजाम देने जाते हैं। यहां हथियार लेकर एक व्यक्ति रैकी करता है, जबकि दूसरा भीतर हथियार के साथ खड़ा रहता है। वारदात के बाद तय समय पर उक्त स्थान पर सभी मिलते हैं। यहां गाड़ी में बैठकर रवाना होते हैं। चुरी के माल को घर लेकर जाने की जगह पहले ही खपा देते हैं।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार-
भीमा पिता बसंती लाल बाछड़ा (30) निवासी हाडी पिपलिया थाना मनासा नीमच, मोहित पिता अनिल बाछड़ा (25) निवासी हाड़ा पिपलिया थाना मनासा नीमच, पप्पू कुमार पिता राजेन्द्र कुमार बाछड़ा (28) निवासी तलाऊ, थाना कुकड़ेश्वर नीमच, अजय पिता राजू बाछड़ा निवासी मोया (29) थाना कुकड़ेश्वर नीमच, ईश्वर दास पिता रामदास बैरागी (40) निवासी मोया थाना कुकड़ेश्वर नीमच, राजकुमार पिता रामप्रसाद बाछड़ा (37) निवासी मोया कुकड़ेश्वर, राहुल पिता शंकर बाछड़ा (25) जैतपुरा नीमच एमपी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE