BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 6:35 pm
BIG REPORT : सोते रहे कानून के रखवाले, पुलिसकर्मियों की मौजदूगी में मंदिर से साढ़े 5 किलो चांदी उड़ा ले गए चोर, अब सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में चोरों ने प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी की है। चोरों ने साढ़े 5 किलो चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया है। मंदिर में सवा 5 किलो वजन के गहनों को वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने चढ़ाया था। मंदिर में तैनात एसएएफ के तीन पुलिसकर्मियों के वहां मौजूद होने के बाद भी चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। वहीं अब मंदिर के सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।


दरअसल, यह वारदात विजयपुर के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर की है। चोर मंगलवार-बुधवार की रात मंदिर में पीछे से घुसे और हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़े गहने और मंदिर में लगे चांदी के छत्र को चुरा कर फरार हो गए। सुबह पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो देखकर दंग रह गया। जिसने वहां तैनात एसएएफ के सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। इधर, मामले की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस, डॉग स्कॉट टीम और फिंगर प्रिंट टीम मंदिर पहुंची।


मंदिर समिति के अध्यक्ष और श्रद्धालुओं ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस से मांग कि है कि जिन चोरों से वारदात को अंजाम दिया है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी का माल वापस लाया जाए। मामले में एसपी अभिषेक आनंद का कहना है कि छिमछमा मंदिर पर कल रात चोरों ने चोरी की है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मंदिर में निर्माण कार्य किया जा रहा था, इसके चलते तीन दिन से सीसीटीवी बंद है। किसी का फायदा उठाकर वारदात को को इनाम दिया है। फिलहाल, आरोपी की तलाश में टीम जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE