कुकड़ेश्वर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 30 जुलाई को तहसील स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 30 प्रतिभागियों का चयन हुआ। 15 बालक तथा 15 बालिकाएं जिला स्तर के लिए चयनित हुए। रामपुरा मनासा कुकड़ेश्वर के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में जिन शिक्षकों का योगदान रहा। अब 1 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें 90 प्रतिभागी अपना प्रदर्शन करेंगे। नीमच जावद तथा मनासा तहसील के प्रतियोगी मिनी समूह में पांच-पांच छात्र, छात्राओं का चयन किया जाएगा इसी तरह जूनियर तथा सीनियर में भी पांच-पांच छात्र-छात्राओं का चयन होगा जिसमें कुल 15,15 छात्र छात्राएं चयनित होंगे।