BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 3:17 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और इस गैंग के आरोपी, जब दिया इन वारदातों को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, अब सलाखों के पीछे रहेंगे फिरोज और अमजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गत दिनों चोरी हुई मोटर साईकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए निकुम्भ थाना क्षेत्र के निवासी चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की तीन मोटर साईकिले बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा के सरकारी चिकित्सालय से 22 जुलाई को शास्त्री कॉलोनी निवासी जगदीशचन्द्र नायक की बाईक चोरी हो जाने पर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दर्ज प्रकरण की घटना को ट्रेस कर आरोपियों को तलाश व गिरफ्तार कर चोरी की बाईक बरामद करने के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई अम्बालाल, कानिस्टेबल रामचन्द्र, राकेश, हेमन्त, विजय सिंह द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सी.सी.टी.वी कैमरो के फुटेज देखे गये तो सरकारी अस्तपताल निम्बाहेडा से मोटर साईकिल चोरी कर ले जाते हुए दो जवान उम्र के व्यक्ति नजर आये, उक्त हुलिये के व्यक्तियों की तलाश व आसूचना संकलन से मामले में मोटर साईकिल चोरी करने वाले आरोपी मंडी के सामने निकुम्भ निवासी 34 वर्षीय फिरोज खान पुत्र बशीर खान, बावड़ी दरवाजा निकुम्भ निवासी 40 वर्षीय अमजद खान पुत्र ईशाक खान को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशादेही से चोरी हुई मोटर साईकिल बरामद की गई। 

आरोपियों से गहनता से अनुसंधान कर थाना क्षेत्र से चोरी के अन्य प्रकरणों मे चोरी की अन्य दो मोटर साईकिले सहित कुल तीन मोटर साईकिल बरामद की गई। चोरी की मोटर साईकिले खरीदने वाला सरगना तहसील के पिछे निकुम्भ निवासी 27 वर्षीय  इब्राहिम खां मुनीर खां को गिरफ्तार किया गया। मामले में विस्तृत अनुसधांन जारी है।

आरोपियों से बरामद मोटर साईकिल-
1. मोटर साईकिल नम्बर RJ-09, SN-0950, हिरो स्पलेण्डर प्रो, बरंग काला, चैचिस नम्बर MBLHA10APCHF02130, ईंजन नम्बर HA10EKCHF02002
2. मोटर साईकिल नम्बर RJ-09,SQ-2987 हिरो एचएफ डिलक्स, बरंग काला चैचिस नम्बर MBLHA11ETD9E04968 व ईजंन नम्बर HA11EGD9E14944 है।
3. मोटर साईकिल नम्बर RJ-06, GS-6097 हिरो एच.एफ. डिलक्स चैचिस नम्बर MBLHA11ATF4E14435 व ईजंन नम्बर HA11EJF4E14663

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE