रतलाम। जावरा में चेन स्नेचिंग व बाइक चुराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी उज्जैन जिले के खाचरौद का रहने वाला है। जावरा में घटना को अंजाम देकर राजस्थान के निम्बाहेड़ा भाग गया था।
गुरुवार दोपहर जावरा शहर थाना में जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्माे ने चेन स्नेचिंग व बाइक चुराने वाले आरोपी का खुलासा किया। सीएसपी ने बताया शकुंतला (68) पति नंदकिशोर शर्मा निवासी 40 काशीराम कालोनी के गले में झपट्टा मार 21 जुलाई को अज्ञात बदमाश सोने का मंगलसूत्र लूट कर भाग गया था। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए थी। धारा 304 बीएनएस में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
इसके अलावा 21 जुलाई को ही जावरा के सागर पेशा निवासी जावेद खान (30) पिता बब्बन खान की बाइक एमपी-43 ईके 0508 अज्ञात बदमाश घर के सामने से चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट थाना जावरा शहर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।
हर पहलुओं की जांच, सीसीटीवी से पकड़ाया
सीएसपी आर्मों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हर पहलु पर जांच की गई। जावरा शहर के आबादी क्षैत्र मे छीना झपटी तथा चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता आरोपी मोहसीन निवासी खाचरौद का होना पाया। इसके घर जाकर तलाश की तो घर से फरार पाया।
मुखबिर की सूचना पर 30 जुलाई को आरोपी मोहसीन (23) पिता युसुफ खान निवासी आजाद गली खाचरोद जिला उज्जैन को राजस्थान के निम्बाहेडा से गिरफ्तार किया। चोरी की गई बाइक व सोने का मंगलसुत्र जप्त कर लिया है। आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधित वारदातो को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में खाचरौद थाने के नकबजनी के प्रकरण का मुख्य आरोपी रहा है।