BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 7:08 pm
NEWS : जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में होगा तीन दिवसीय वेस्ट इण्डिया नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन, सांवलिया विश्रान्ति में पूरी हुई तैयारियां, पढ़े रेखा खबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में किला रोड़ स्थित श्री सांवलियाजी विश्रान्ति में 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय प्रथम वेस्ट इण्डिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप की तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी है। 
सचिव रवि बैरागी ने बताया कि 2 अगस्त को प्रातः साढ़े 9 बजे टीमों के कप्तान अपने फ्लेग के साथ मार्च करते हुए एंट्री करेंगे। 10 बजे राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साढ़े 10 बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, डीवाईएसपी आदि प्रशासनिक अधिकारियों की अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेगी जिनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन की घोषणा की जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में स्कोर्टस, बैंच प्रेस, डेडलिफ्ट, वेस्ट नेशनल क्लासिक में सब जुनियर, जुनियर, सीनियर वर्ग में महिला व पुरूष की की प्रतियोगिताएँ होगी। 
व्यवस्थाओं के निरीक्षण बाबत् जयपुर से खेलकूद क्रीडा परिषद से ऑब्जर्वर रजनी, राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ सचिव विनोद साहू, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित डींगरा, रेलवे से खिलाड़ी सीमरप्रीत कौर के साथ ही जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।  
गुरूवार को आशीष बुरठ, संदीप पंवार, पवन मेनारिया, लोकेश वैष्णव, अरूण सिंह शक्तावत, रंजीत रॉय, हर्षित चौधरी, रवि शर्मा, दीपक बैरवा, अनिकेत बेनीवाल, उत्साह सरकार, दक्ष सिंह, प्रवीण सिंह, युवराज सिंह, हिमांशु पालीवाल, राहुल सेन, कुंदन घारू आदि द्वारा तैयारियों में सहयोग किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE