BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2024, 6:29 pm
BIG NEWS : दस हजार रुपये का ईनामी तस्कर चढ़ा खाकी के हत्थे, 867 किलो डोडाचूरा तस्करी में दो साल से वांछित था आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में फरार दस हजार रुपये के ईमानी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। दो साल पहले पुलिस द्वारा एक पीकअप से जब्त 867 किलो अवैध डोडाचूरा के मामले में फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि 08 मई 2022 को तत्कालीन थानाधिकारी आकोला ओंकार सिंह उ. नि. व पुलिस जाब्ता द्वारा एक पीकअप वाहन से 867 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, एक देशी कट्टा व 07 कारतूस जब्त किए थे, जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे नामजद कर उसकी तलाश व गिरफ्तारी के लिए  पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बाड़मेर जिले के पोसाल बिजराड पुलिस थाना बिजराड निवासी 30 वर्षीय धन्ना राम पुत्र उदाराम जाखड जाट को कोतवाली बाडमेर थाना पुलिस ने डिटेन कर रखा है।
इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में पुलिस थाना कपासन से एएसआई ऐजाज मोहम्मद, कानिं. कैलाश, पप्पुराम व सतीश द्वारा पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर पहुंच आरोपी धन्नाराम जाट को डिटेन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। प्रकरण मे जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चुरा एवं देशी कटटा के बारे में अनुसंधान जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE