BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 3:07 pm
BIG NEWS : एम्बुलेंस की आड़ में हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब राजस्थान के इस जिले की खाकी को लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, जैसे ही घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो करोड़ों का माल देखकर उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के रावतभाटा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक एम्बुलेंस में भरा सवा करोड़ से अधिक कीमत का 850 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया हैं। बारिश व घना जंगल होने की वजह से आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व परिवहन की रोकथाम करने के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड एवं डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुलिस निरीक्षक थाना के पुलिस जाब्ता हैड कानि. विक्रमसिंह, कानि. ओमप्रकाश, रमेश व पुष्पेन्द्रसिंह द्वारा शुक्रवार को हास्पीटल रावतभाटा के पास लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान एक एम्बुलेंस तेज गति से निकली, जिसका संदिग्ध प्रतीत होने पर पीछा किया तो सरहद जावरा कला से आगे जंगल में एम्बुलेंस को एम्बुलेंस चालक रोड के किनारे छोड कर भाग गया।

एम्बुलेंस को चौक किया तो एम्बुलेंस में प्लास्टिक के 40 कटटो में कुल 851.270 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। एम्बुलेंस व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना रावतभाटा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

मामले में अज्ञात आरोपी पुलिस द्वारा पिछा करने पर अवैध डोडा चूरा से भरी उक्त एम्बुलेंस को रोड के किनारे पर छोडकर बारिश होने से व घना जंगल होने से भाग गया, जिसकी काफी तलाश की गई मगर जंगल में छिपकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE