BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 6:44 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की वायडी नगर थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब की घेराबंदी तो पहुंचा पिकअप वाहन, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, दो अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा शराब तस्करो के अपराधियों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा उनि कपिल सौराष्ट्रीय की टीम को मिली सफलता।

चोकी मुल्तानपुरा पर मुखबिर द्वारा  सुचना प्राप्त हुई कि  एक बिना नंबर की सफेद रंग की पिकअप कच्ची शराब लेकर राजस्थान तऱफ से देवडुंगरी माताजी तिराहा होते हुए ग्राम मुल्तानपुरा तरफ आ रही है, यदि तत्काल कार्यवाही की जाए तो सफलता मिल सकती है तथा अवैध शराब के साथ शराब तस्करो को पकडा जा सकता है  मुखबिर सुचना विश्वसनीय होने से चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा द्वारा फोर्स को लेकर तत्काल देवडुंगरी फंटे के पास ग्राम पित्याखेडी पहुच कर नाकाबंदी कर हमराह फोर्स व पंचानो की मदद से उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक द्वारा पिकअप को भगाने का प्रयास किया लेकिन हमराह फोर्स व पंचानो कि मदद से पिकअप चालक को पकड लिया तथा पिकअप चालक के पास बैठे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। पिकअप चालक द्वारा अपना नाम पुछते अंसार उर्फ राजा पिता ताहिर हुसैन सोड़ा उम्र 26 साल निवासी मुल्तानपुरा का होना बताया तथा उसके पास बैठे दोनो व्यक्तियों का नाम पता पुछते पिकअप चालक ने अकबर पिता मुबारिक सोड़ा निवासी मुल्तानपुरा तथा आरिफ पिता शकुर सोड़ा निवासी मुल्तानपुरा पिकअप से कुद कर भाग गये बताया तथा वाहन को चैक करते उक्त पिकअप वाहन से  60 लीटर अवैध जहरीली हाथ भट्टी की शराब जप्त की गई उक्त कृत्य 34(2),49(क) आबकारी एक्ट का होने से थाना वायडीनगर पर उक्त तीनो आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र 271/2024 धारा 34(2),49(क) आबकारी का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपी अंसार उर्फ राजा पिता ताहिर हुसैन सोड़ा उम्र 26 साल निवासी मुल्तानपुरा को न्यायालय पेश किया गया तथा अन्य दो फरार आरोपी अकबर पिता मुबारिक सोड़ा निवासी मुल्तानपुरा तथा आरिफ पिता शकुर सोड़ा निवासी मुल्तानपुरा की तलाश जारी है ।

 

जप्त शुदा मश्रुका-
हाथ भट्टी की जहरीली शराब 60 लीटर किमती 6000 रु 
एक सफेद रंग की बिना नंबर की पिकअप जिसके इंजन नंबर TNN4F91542 व चेचिस नंबर ZN2TNKN5F43038 किमती 5,00,000/- रुपये 

गिरफ्तार आरोपी का नाम–    
अंसार उर्फ राजा पिता ताहिर हुसैन सोड़ा उम्र 26 साल निवासी मुल्तानपुरा
अकबर पिता मुबारिक सोड़ा निवासी मुल्तानपुरा ( फरार आरोपी )
आरिफ पिता शकुर सोड़ा निवासी मुल्तानपुरा ( फरार आरोपी )

पुलिस टीम– 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वाय.डी.नगर मन्दसौर व चौकी प्रभारी मुल्तानपरा उनि कपिल सौराष्ट्रीय एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE