BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 10:55 am
NEWS : तीन दिवसीय वेस्ट इंडिया सब जूनियर बॉयस एंड गर्ल्स क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 7 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज होगा समापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा सांवरिया जी विश्रांति गृह में आयोजित तीन दिवसीय वेस्ट इण्डिया सब जूनियर बॉयस एण्ड गर्ल्स क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चेम्पियनशिप- 2024 के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। मेजबान राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश और गुजरात के खिलाड़ी अपने अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर भारी दिखाई दिए और पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे। महिला खिलाड़ियों ने भी अपना पावर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

संगठन के जिला सचिव रवि बैरागी ने बताया कि आज हुई विभिन्न स्पर्धाओं के दौरान बतौर अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम शर्मा, भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री विश्वनाथ टाक, समाजसेवी नवीन पटवारी, बीजेपी ऐसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, भवर सिंह चौहान, साजन बैरागी, रोहित सेन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। जिला अध्यक्ष रवि विराणी सहित सहित पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बैरागी ने  विभिन्न भार वर्ग में स्पर्धाओं के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि बॉयस कैटेगिरी के 53 किलो वर्ग में राजस्थान के विकास धोबी ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि छत्तीसगढ़ के लिमडंर सिंस ने रजत व राजस्थान के उत्सा सरकार कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।  59 किलो वर्ग में एमपी के हर्षित जाट और नितिन यादव ने क्रमश स्वर्ण व रजक तथा राजस्थान के अरविंद ने कांस्य पदक पाया। 66 किलो में गोवा के मोहम्मद आरिफ कराड़ी ने स्वर्ण और राजस्थान के मोहितसिंह जादौन ने रजक पदक, 74 किलो में एमपी के नमन यादव स्वर्ण तथा राजस्थान के इशान अली व आशुतोष पाण्डेय क्रमश रजत व कांस्य पदक जीता। 83 किलो में विदर्भ के एमडी अंसार अनवर स्वर्ण तथा राजस्थान के सोहम छंगानी व ऋषि केश जाधव ने रजत और कांस्य पदक पाया। इसी प्रकार 93 किलो वर्ग में गोवा के ऋषभ सैण्डाने और वॉल्डेन डीसूजा स्वर्ण तथा रजत और एमपी के अभिजीत चक्रवर्ती ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार 105 किलो वर्ग में गुजरात के विराज विजय, राजस्थान के शशंकर रंगा तथा विदर्भ के प्रथमेश बोबडे ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। 

जिला सचिव बैरागी ने बताया कि पुरुष कैटेगिरी के 53 किलो वर्ग मेें गुजरात के पाटिल अजय प्रकाश ने स्वर्ण पाया जबकि 59 में एमपी के आदित्य राज वर्मा ने स्वर्ण, गुजरात के नीरव मूंगरा ने रजत हासिल किया।  राजस्थान के मनीष मण्डोवरा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 66 किलो में गोवा के कायडेन फर्नाडिंज, राजस्थान के नीतिन तथा विनय सोनी क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 74 किेलो में विदर्भ के अक्षत पंचवत्कर ने स्वर्ण पाया। 83 किलो वर्ग में एमपी के हितेश कुमार ने स्वर्ण और विनायक पटेल ने रजत पदक हासिल किया और महाराष्ट के हर्ष गजानन ने कांस्य पदक पाया। 93 किलो वर्ग में राजस्थान के उमेशकुमार ने स्वर्ण पदक का खिताब पाया  जबकि एमपी के सावन लोट और महाराष्ट के अथर्व मुकेश ने कांस्य पदक हासिल किया। 105 किलो में राजस्थान के भानूप्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं गोवा के लिसेंडर रजत और छत्तीसगढ़ के शुभम ने कांस्य पर कब्जा पाया। 

उन्होंने बताया कि 59 किेलो वर्ग में महाराष्ट के राहुल कुमार और बबन जोरे स्वर्ण व रजत पदक पाने में कामयाब रहे जबकि छत्तीसगढ़ के धनंजयकुमार ने कांस्य पदक पाया। इसी प्रकार 66 किलो वर्ग में अमोल सुनील स्वर्ण, राजस्थान के राहुल शर्मा और महाराष्ट के नीलेश नामदेव ने क्रमश रजत और कांस्य पदक हासिल किया। 74 किलो वर्ग में महाराष्ट के तनवीर मुस्तफा कोटवाल, एमपी के शैलेन्द्र सेवतिया तथा सुनील मिश्रा ने स्वर्ण, रजत और कांस्य, 83 किलो में गुजरात के अर्जुन नेना ने स्वर्ण जबकि एमपी के हीडर शाह तथा महाराष्ट के अक्षय डिडवाघ ने रजत और कांस्य पदक जीता। बैरागी के अनुसार महिला कैटेगिरी के 47 किलो भार वर्ग में राजस्थान की पायल चौहान, विदर्भ की संगीता धोले और एमपी की हेमलता राठौर ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक पाया। 52 किलो वर्ग में महाराष्ट की सुषमिता देशमुख, राजस्थान की अंशु वर्मा तथा छत्तीसगढ़ की धारिनी जोशी इसी क्रम में पदक जीतने में कामयाब रही। 57 किलो में राजस्थान की रेशमा सचानी और गोवा की प्रचीति ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। गर्ल कैटेगिरी 43 किलो वर्ग में गुजरात की निवेदिता और 47 किलो में राजस्थान की निधि कल्यानी और 52 किलो में गोवा की कृपाली वहीं 57 किलो में एमपी की पायल अहिरवार, महाराष्ट की साई शिंदे तथा एमपी की त्रिवेनी सिलावट ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किया। 

इसी प्रकार महिला कैटेगिरी 43 किलो वर्ग में राजस्थान की लीना देवतवाल और मानसी रावत ने स्वर्ण तथा रजत पदक जीता। 47 किलो में भी राजस्थान की प्रियांशी राजपूत और मानसी शर्मा स्वर्ण और रजत पदक हासिल करने में कामयाब रही। उन्होंने बताया कि 52 किलो वर्ग में राजस्थान की सीमा कुंतल, एमपी की इशीता लश्करी तथा विदर्भ की श्रवणी गार्जे और 57 किलो भार वर्ग में गोवा की गायत्री पीआर, महाराष्ट की कशिश राठौड़ तथा एमपी की जानवी सोनकर ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पाया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का समापन समारोह रविवार को शाम 4 बजे होगा।  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE