BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 12:04 pm
BIG NEWS : नीमच में चड्डी बनियान गैंग का आतंक, जब अंधेरी रात में बोहरा कॉलोनी में दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़ गए खाकी के होश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की स्कीम नंबर 36 बी स्थित बोहरा कॉलोनी में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि चोरी की बड़ी वारदात घटित हो गई। बताया जा रहा है कि चोर मकान मालिक के घर से करीब 25 लाख रुपए की कीमत के आभूषण और नगदी चुरा कर ले उड़े। चोरी की घटना बोहरा कॉलोनी निवासी मुस्तफा पिता आबिद अली टीन वाला के घर हुई है।

मुस्तफा आबिद अली ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को परिवार सहित एक कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए राजस्थान के भिंडर गया हुआ था।नीमच में घर पर ताला लगा हुआ था। आज सुबह करीब 6.30 बजे उसके भाई अब्दुल हुसैन‌ उर्फ हुसैनी जो कि कॉलोनी में ही सामने रहता है, उसने देखा कि मुस्तफा के घर के ताले टूटे हुए हैं।माजरा देखकर उसके होंश फाख्ता हो गए। उसने तुरंत अपने भाई मुस्तफा को सूचना दी। घर में तीन कमरे हैं। चोर दो दरवाजों के ताले तोड़ इसी कमरे में घुसे, जिसमें मुस्तफा के परिवार के कीमती आभूषण और नगदी रखी हुई थी। चोरों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। सीसीटीवी को खंगालने पर यह तथ्य सामने आ रहे हैं कि चोरी तीन और चार अगस्त की मध्यरात्रि करीब 2.00 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई है। कैमरे में चार लोग दिखाई दे रहे हैं।जो कि चड्डी बनियान में है और मुंह ढंका हुआ है। जांच के लिए कई तथ्य है। बोहरा कॉलोनी में चोरी और ताले टूटने की कई घटनाएं हो चुकी है। इस घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में दहशत और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है। मोटरसाइकिल भी पूर्व चोरी हो चुकी है। लेकिन आज तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया।

मुस्तफा के परिवार ने यह भी बताया कि घर में खून की बूंदों जैसे दाग दिखाई दे रहे है। मुस्तफा और उसकी पत्नी ने रूंधे गले से कहा कि हमारी जीवन भर की कमाई चोर ले उड़े। सब कुछ लुट गया। कैंट थाने पर सूचना दे दी गई है। पुलिस कप्तान एसपी अंकित जायसवाल और थाना प्रभारी से इस मामले में मुस्तफा और रहवासी गहन जांच और खुलासे की उम्मीद कर रहे है। पुलिस महकमे की जिम्मेदारी है कि नागरिकों में सुरक्षा का भाव बहाल करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE