BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 11:26 am
NEWS : कपासन में दो न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर दिन दहाड़े चोरी, मामले में जब एक्शन में आई खाकी तो हत्थे चढ़े ये तीन और बदमाश, सोने-चांदी सहित ये बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 20 जुलाई को कपासन में दो न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर दिन दहाड़े हुई चोरी के मामले में कपासन थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। चोरी के माल के खरीददार व आरोपियों को वाहन उपलब्ध कराने वाले सहीत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शेष माल सोने चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कपासन के दो न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर जिले के भुवाना निवासी महेन्द्र पुत्र प्रेमाराम सोलंकी एवं मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनीया मुहाल निवासी निष्ठा पाण्डेय पुत्री उमा शंकर पाण्डेय के कपासन स्थित सरकारी आवासों से 20 जुलाई को दिन दहाड़े पीछे की खिडकी एंव जाली तोड कर अज्ञात चोर अन्दर घुस कमरों का एवं आलमारीयों के ताले तोड आलमारी में रखे आभुषण, सोने चाँदी के जेवरात व किमती घड़ियां व नगदी चुराकर ले जाने की घटना का खुलासा करते हुए कपासन थाना पुलिस व साइबर सेल की टीम ने पारदी गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था। मामले में चोरी के शेष माल की बरामदगी करने एवं चोरी के माल को खरीदने वाले व आरोपियों को वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक, लादुलाल उप निरीक्षक, एएसआई  तेजमल, साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व गणपत, कपासन थाने के कानि. वेदप्रकाश व राजेश द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले पूर्व में गिरफ्तार व पुलिस रिमांड पर चल रहे चारो आरोपियो से चोरी के माल को खरीदने वाले मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के डोडी थाना जावर निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र दयानन्द पारदी व सिहोर जिले के प्रेमालय रोड आष्टा थाना आष्टा निवासी 31 वर्षीय अंकित पुत्र राजेन्द्र सोनी को एवं चोरी के लिए गाडी उपलब्ध कराने वाले सिहोर जिले के गल चौराया आष्टा निवासी 28 वर्षीय गोलू जितेन्द्र पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा को कडी मेहनत से गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जिनसे चोरी का शेष माल सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये है। उक्त पुरी वारदात को ट्रेस करने से लेकर मुल्जिमों की गिरफतारी और माल बरामदगी करने तक साईबर सैल के कानि. रामावतार व कपासन थाने के कानि. वेदप्रकाश की विशेष भुमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE