BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 11:49 am
NEWS : अंतिम दिन 16 स्पर्धाओं में 41 पदकों का फैसला, स्टेट में श्रीगंगानगर का दबदबा, महाराष्ट्र के तनवीर ने स्ट्रांग मैन और सुष्मिता ने स्ट्रांग वूमेन का जीता खिताब, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पावरलिफ्टिंग एसोसियशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वेस्ट इंडिया सीनियर मेंस एंड वूमेन क्लासिक पावर लिफ्टिंग चौंपियनशिप-2024 का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अलग-अलग भार वर्ग की 16 स्पर्धाओं में 41 पदकों का फैसला हुआ। शाम को सांवरिया जी विश्रांति गृह में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में रंगारंग कार्यक्रम के बीच समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 
एसोसियशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रवि बिरानी ने अंतिम दिन के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि पुरुष कैटेगरी के 59 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के राहुल कुमार और बब्बन जोरे ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया जबकि छत्तीसगढ़ के धनंजय कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता। 66 किलो वर्ग में महाराष्ट्र के अमोल सुनील ने स्वर्ण पदक जबकि राजस्थान के राहुल शर्मा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया और महाराष्ट्र के नीलेश नामदेव ने कांस्य पदक पाया। 74 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के तनवीर मुस्तफा कोटवाल ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश के शैलेंद्र शेवटिया और सुनील मिश्रा ने रजत तथा कांस्य पदक जीता। 83 किलो में गुजराती अर्जुन नैना स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे जबकि मध्य प्रदेश के हेडर शाह और महाराष्ट्र के अक्षय डिडवाघ क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। 93 किलोग्राम में गुजरात के सन्नी बाव्चा, महाराष्ट्र के संतोष वाघमारे तथा छत्तीसगढ़ के सूरज ठाकुर ने स्वर्ण रजत और कांस्य पदक जीता। 105 किलो वर्ग में गुजरात के रणजीत सिंह वाघेला ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पाया वहीं गोवा के नारू से और गुजरात के सुशांत कुमार रजत और कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार 120 किलो वर्ग में मध्य प्रदेश के मयंक जोशी राजस्थान के हरदीप सिंह और छत्तीसगढ़ के अमान शुक्ला ने क्रमवार पदक जीते। इसी भार वर्ग में मध्य प्रदेश के सुदर्शन तिवारी और राजस्थान के योगेश यादव ने स्वर्ण और रजत पदक पाया। महाराष्ट्र के तनवीर मुस्तफा कोटवाल तथा राजस्थान के उमेश कुमार बुनकर स्ट्रांग मैन घोषित किए गए। बिरानी ने बताया की महिला वर्ग 47 किलोग्राम में राजस्थान की पायल चौहान, विदर्भ की संगीता ढोले और छत्तीसगढ़ की हेमलता राठौर ने क्रमश स्वर्ण रजत और कांस्य पदक हासिल किया। 52 किलो वर्ग में महाराष्ट्र की सुष्मिता देशमुख ने स्वर्ण जबकि राजस्थान की अंशु वर्मा और धारिणी जोशी रजत और कांस्य पदक जीतने में सफल रही। 57 किलो वर्ग में राजस्थान की रेशमा सचानी और गोवा की प्रचिती ने स्वर्ण और रजत पर कब्जा जमाया। 63 किलो में मध्य प्रदेश की मीना शर्मा, गोवा की तल सानिया भूमि और राजस्थान की पूजा गुजराती क्रमवार पदक जीते। 69 किलो वर्ग में महाराष्ट्र की श्रुतिका अभय, आरती थाली ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। इस वर्ग में एमपी की मानसी सेलर ने कांस्य पदक पाया। 76 किलो में राजस्थान की नेहा धुनीवाल स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही जबकि मध्य प्रदेश की सुषमा वर्मा और शिवानी नागवंशी ने रजत और कांस्य पदक पाया। बिरानी के अनुसार 84 किलो वर्ग में राजस्थान कि मनीष अग्रवाल और गोवा की मनीषा मुकेश ने स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया।  इसी भार वर्ग में राजस्थान की रुखसाना बानो और मनीष प्रजापत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। महाराष्ट्र की सुष्मिता देशमुख और गोवा की गायत्री पीआर को स्ट्रांग वूमेन का खिताब मिला।

छत्रपाल सिंह और पायल राजस्थान के स्ट्रांग मैन और स्ट्रांग वूमेन-
जिला सचिव रवि बैरागी ने 43 वीं  राजस्थान स्टेट सीनियर मेंस एंड वूमेन इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2024 के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि 49 किलो बार-बार में भीलवाड़ा के मनीष मंडोवरा, डीग के मयंक दागुर, जयपुर के सुरेश कुमार कुमावत, 66 किलो वर्ग में अजमेर के नितिन श्रीगंगानगर के दुर्गेश सोलंकी और जसपाल सिंह, 74 किलो में उदयपुर के हिमांशु जोधपुर के अवधेश सांखला तथा श्रीगंगानगर के विष्णु जोशी, 83 किलो वर्ग में अजमेर के क्षेत्रपाल सिंह श्रीगंगानगर के चिराग शर्मा तथा जोधपुर के सुनील गुजराती, 93 किलो वर्ग में श्रीगंगानगर के युरेंद्र कुमार, जोधपुर के देवेंद्र सांचौरा और श्रीगंगानगर के मनदीप सिंह, 105 किलो वर्ग में योगेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार और जयपुर के राज सोनी ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में अजमेर की पायल चौहान और उदयपुर की मानसी रावत, 52 किलो वर्ग में अजमेर की अंशु वर्मा श्री गंगानगर की कंचन स्वामी तथा डीग की सीमा कुंतल, 57 किलो वर्ग में अजमेर की रेशमा सचानी, जयपुर की आकांक्षा कुमावत और दोसा की पिस्ता बाई गुर्जर, 63 किलो वर्ग में जोधपुर की खुशबू सोलंकी चित्तौड़गढ़ की माया कंवर और जोधपुर की पूजा गुजराती तथा उन चित्र किलो वर्ग में श्रीगंगानगर की पार्वती अलवर की तनुश्री और राजसमंद की लक्ष्मा कुमावत, चित्तर किलो वर्ग में अजमेर की भाग्यश्री और रेखा शर्मा तथा जोधपुर की स्नेहा गहलोत ने क्रमशः स्वर्ण रजत और कांस्य पदक पाया। 84 किलो वर्ग में चांदनी प्रजापत जोधपुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि इसी भार वर्ग में सिमरनप्रीत कौर श्रीगंगानगर, नीलम डांगी उदयपुर और रुखसाना बानो श्रीगंगानगर ने स्वर्ण रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सिमरनप्रीत कौर को स्ट्रांग वुमन का राजस्थान का खिताब दिया गया।

हार में ही छुपा है जीत का राज- आक्या
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू है। हार से निराशा की बजाय हमें और अधिक मेहनत के साथ जीत की सीख मिलती है। समारोह के विशिष्ट अतिथि अर्जुन मुंदडा सीए संस्थान के पूर्व अध्यक्ष, बद्री लाल जाट पूर्व विधायक, डॉ शिवदयाल व्यास महाराणा प्रताप लॉ कॉलेज, प्रदीप लड्ढा  एसोसिएशन के जिला चौयरमेन, रवि विराणी अध्यक्ष, रवि बैरागी सचिव थे। अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में विनोद साहू सेक्रेटरी राजस्थान, अनिल ईनाणी, पूरण सिंह राणा, शम्भू जाट भवर सिंह चौहान, ओम शर्मा, नवीन पटवारी, खुशपाल सिंह नरधारी,  दिलीप टेलर आदि भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE