BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 6:43 pm
BIG NEWS : एमपी का ये जिला और उप सरपंच की हत्या, जब खाकी ने सुलझाई मौत की गुत्थी तो सामने आई शर्मनाक घटना, पड़ोस की रहने वाली महिला से थे अवैध संबंध, पढ़े खबर

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में 5 महीने पहले उप सरपंच की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला से अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या की गई थी। आरोपी को ब्यौहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिजहा में 25 फरवरी सुबह हुई थी जब सुबह शौच के लिए गए उपसरपंच की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। 


दरअसल जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम बिजहा उप सरपंच समयलाल साहू का 25 फरवरी को लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी थे। इस मामले की सूचना पर थाना ब्यौहारी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302  विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। ब्यौहारी पुलिस की पड़ताल के 5 माह बाद चौकाने वाला खुलासा किया है। 

 

पुलिस ने बताया कि गांव के ही रहने वाले धन्य कुमार उर्फ धन्नू साहू ने उपसरपंच समयलाल साहू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। हिरासत के दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि मृतक का उसके परिवार की महिला से अवैध संबंध था जिसके कारण समाज में काफी बदनामी हो रही थी। 

 

मृतक समय लाल को लगातार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। तब उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाकर 25 फरवरी को तड़के करीब साढ़े चार-पांच बजे जब वह लोटा लेकर शौच के लिए खेत में गया था। उसी समय आरोपी ने घात लगाकर मृतक के सिर में पीछे से हथियार से प्रहार कर दिया था। जिससे उसके सिर, माथे, चेहरे और गले में गंभीर चोट पहुंची थी। जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE