BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 1:19 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की बघाना थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब घेराबंदी कर रोका बिना नंबर का पिकअप वाहन, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी, काले कट्टों को खोलते ही उड़े होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, नारायण चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के कुशल नेतृत्व मे नशा मुक्ति व अवैध मादक पदाथों की तस्करी को रोकने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में थाना बघाना पुलिस के व्दारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये दिनांक 05.08.2024 को नाकाबन्दी कर एक सफेद कलर की बिना नंबर की पिकअप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली तो बिना नंबर प्लेट युक्त पिकअप वाहन मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के 20-20 किलो के ब्लैक कलर के 54 कट्टों में 10 क्विंटल 80 किलो अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। जिस पर बघाना पुलिस टीम व्दारा तस्कर नारायण पिता गोवर्धन दास बैरागी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना बस्सी राजस्थान के कब्जे से 1080 किलो अफीम डोडा चूरा मय पिकअप वाहन व एंड्रायड मोबाईल के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अवैध मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ आठ लाख रूपये है। जप्त माल की कुल कीमत 1,14,10,000/ रूपये है। आरोपी नारायण पिता गोवर्धन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना की जा रही है पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी व बघाना पुलिस की टीम ने सराहनीय कार्य को अंजाम दिया है। 

सराहनीय भुमिका निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी थाना बघाना, उपनिरीक्षक परमानंद गिरवाल, सहायक उपनिरीक्षक विरेन्द्रसिहं बिसेन, प्रआर 315 मनोज ओझा, आर 630 ओमप्रकाश पारगी, आर 492 राहुल चंदेल, आर 47 मधुसुदन बैरागी, आर चालक 284 ओमप्रकाश यादव।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE