BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 1:44 pm
KHABAR : एमपी के इस जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद, शराब पीने से मना करने पर बरसा दी गोलियां, घटना होते ही दौड़ी खाकी, पढ़े खबर

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। घर के बाहर शराब पीने से मना करना एक शख्स को भारी पड़ गया। शराब पीने से रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं गोलीबारी के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।


यह पूरी घटना चुंकी नाका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घर के बाहर दरवाजे पर शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। गोली लगने से मकान मालिक बाल-बाल बच गया। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। गोलीबारी कर बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

 
वहीं सूचना मिलते ही तहसीलदार सिंह ने सिटी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज और फरियादी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE