BREAKING NEWS
REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     मुरैना के उत्तमपुरा में खौफनाक हत्या, लूट की.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 4:03 pm
BIG NEWS : मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार, मौके पर जमा हुई भीड़, पढ़े खबर

Share On:-

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक लोडिंग वाहन और मैजिक वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए। सभी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र की है।

 
दरअसल आज डबरा–भितरवार रोड पर आमने–सामने दो वाहनों की भिड़ंत में करीब 30 के करीब लोग घायल। जानकारी के मुताबिक मैजिक वाहन में  भितरवार से 10 सवारियां लेकर डबरा आ रहा था। लोडिंग वाहन में श्रद्धालु सवार थे जो माता रतनगढ़ से दर्शन कर शिवपुरी जिले के कैलारस लौट रहे थे। इस वाहन में आदिवासी समाज के 20 से अधिक लोग मौजूद थे।

 

घायलों का इलाज जारी
इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। 05 लोगों को गंभीर घायल होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। दोनों वाहन के चालक भी घटना में घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।

 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE