BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 5:25 pm
KHABAR : अनोखी चोरी सीसीटीवी में कैद सस्ती गाड़ी में आकर लग्जरी महंगी कार उड़ा ले गए चोर,चंद मिनटों में दिया वारदात को अंजाम, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शातिर चोर सस्ती कार से आए और ट्रांसपोर्ट व्यापारी की महंगी कार पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चंद मिनटों में ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस अब शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है।  


 मामले में एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव के ने बताया कि ट्रांसपोर्ट भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी हरजिंदर सिंह की क्रेटा कार को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। आरोपियों ने कार को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर भी डाला गया था। तो वहीं उनके यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा भी कई लोगों को यह कार दिखाई गई थी। लेकिन किसी ने इस कार को अभी तक खरीदा नहीं था।  

 

 पुलिस का मानना है कि जिन लोगों को यह कार दिखाई गई थी, उन्हींमें से किसी व्यक्ति द्वारा इस चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। क्योंकि उन्हें मालूम था कि कार किस  स्थान पर खड़ी रहती है। वाहन चोर भी चार पहिया वाहन से ही आए थे और फिर चुरा कर चंद मिनट में फरार हो गए। पूरी घटना यहां नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE