BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 7:44 pm
BIG NEWS : जिले का खेरियामोदी गांव और काली अंधेरी रात, जब लोडिंग वाहन से पहुंचे ये बदमाश, फिर बांधे किसान के हाथ व पैर, जैसे ही दिया इस वारदात को अंजाम तो उड़े ग्रामीणों के होश, घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेत पर फसल और मवेशियों की निगरानी कर रहे किसान के हाथ-पैर और मुंह बांधकर चार लुटेरों ने उसके मवेशी लूट लिए। यह घटना बिजौली थाना क्षेत्र के खेरियामोदी गांव में आधी रात को हुई। लुटेरे लोडिंग वाहन के साथ आए थे, जिसमें मवेशियों को लादकर ले गए। सुबह गांववालों ने किसान को देखा और हाथ-पैर से रस्सी खोलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


 
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के खेरियामोदी गांव में रहने वाला किसान रामेश्वर पाल रात को फसल की निगरानी के लिए खेत पर सोने जाता है। रामेश्वर ने भेड़ और बकरियां भी पाली हुई हैं, जिन्हें वह खेत पर ही रखता है। रामेश्वर ने खेत पर झोपड़ी बनाई हुई है, जिसमें वह रात को सो रहा था। मवेशी बाहर बंधे हुए थे। रात करीब दो बजे चार बदमाशों ने आकर उसे सोते समय खटिया पर ही दबोच लिया। किसान रामेश्वर ने मदद के लिए शोर मचाने की कोशिश की तो उसे लाठी से मारा। फिर उसके हाथ, पैर बांधे और आंखों पर पट्टी बांध दी।

 
बदमाशों ने उसे उठाकर झोपड़ी की दीवार के पास फेंक दिया। रामेश्वर के खेत पर 28 भेड़ और 4 बकरियां थीं। लुटेरे लोडिंग वाहन के साथ आए थे, जिसमें मवेशियों को लादकर ले गए। करीब चार घंटे तक किसान वहां बांधा हुआ पड़ा रहा। सुबह गांववालों की आवाजाही होने पर उनकी नजर उस पर पड़ी। गांववालों ने रस्सी खोलकर उन्हें मुक्त किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट, मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE