BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 11:10 am
BIG NEWS : राजस्थान का निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे और तेज रफ्तार कंटेनर, जब मारी बाइक सवारों को टक्कर तो मच गई चीख पुकार, 5 लोगों की मौत से पसरा परिवार में मातम, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन हाईवे पर कंटेनर ने बाइक सवार 5 लोगों को कुचल दिया। मौके पर ही सबकी जान चली गई। एक साल की एक बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी। उसे निंबाहेड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे निंबाहेड़ा सदर इलाके के भावलिया पुलिया के पास हुआ है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके बच्चे भी शामिल हैं। एक बाइक पर 6 लोग सवार थे।

बच्चों के साथ जा रहे थे दंपती-
निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मंगलवार रात करीब 10 बजे मिली थी। बताया गया कि शहर से 7 किलोमीटर दूर भावलिया गांव की पुलिया के पास किसी भारी वाहन ने एक बाइक को चपेट में ले लिया है। बाइक पर सवार एक महिला, एक आठ वर्षीय लड़की सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा के शंभुपुरा के केसरपुरा निवासी रोशन (32) पुत्र माधु, रामकन्या (30) पत्नी रोशन, तारा (11) पुत्री रोशन, गंगापुरसिटी के परोजी का खेड़ा के बागोर निवासी रोशन का साला नारू (32) पुत्र माधु और चित्तौड़गढ़ के भदेसर के पीपलवास निवासी रोशन का दोस्त जीवन (38) पुत्र मन्नालाल की मौत हो गई। वहीं रोशन की बेटी महिमा उर्फ मैमा (1) घायल है।

बच्ची बाल-बाल बची-
हादसे में महिमा उछल कर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी, साला और दोस्त चारों निंबाहेड़ा के आसपास की फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को सभी चित्तौड़गढ़ में एक फैक्ट्री में मजदूरी कर सावा, शंभुपुरा में एक दोस्त के यहां रूके। यहां से वे नारू के साले शांतिलाल के घर सतराना, नीमच, मध्यप्रदेश के लिए निकले। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

सबसे पहले फैक्ट्री के मजदूरों ने देखा-
हादसा स्थल से 5 से 7 किलोमीटर के बीच कुछ फैक्ट्रियां हैं। रात को काम खत्म करके ये मजदूर अपने-अपने घर जा रहे थे। हाईवे पर उन्होंने हादसा होते देखा। उन्होंने इसकी सूचना सबसे पहले पूर्व सरपंच यशवंत मेहता को दी। यशवंत मेहता ने पुलिस को सूचना दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE