BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 12:18 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भगवानपुरा और काली अंधेरी रात, जब देवा गुर्जर की अल्टो कार से रवाना हुए अन्ना व राजू तो बीच रास्ते में मिले ये, फिर सरपंच सहित इन्होंने रास्ता रोक दिया इस भयानक वारदात को अंजाम तो उड़ गए सबके होश, फरियादी ने खाकी को सुनाई घटना की पूरी दास्तां, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की डीकेन चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवानपुरा से हनुमान मंदिर के बीच गत 5 अगस्त को भगवानपुरा के सरपंच सहित अन्य ने रास्ता रोककर अन्ना पिता छोटूलाल गुर्जर निवासी चिरमीखेड़ा के साथ गाली गलौच कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान अल्टो कार को भी नुकसान पहुंचाया है। इसकी शिकायत फरियादी ने डीकेन चौकी पुलिस को दर्ज कराई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अन्ना पिता छोटूलाल गुर्जर व राजू पिता कन्हैयालाल गुर्जर निवासी चिरमीखेड़ा खेती मजदूरी का कार्य करते हैं। फरियादियों ने डीकेन चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह दिनांक 05.08.2024 को स्वयं की कार में खराबी आने की वजह से परिचित देवा पिता सूरजमल जाती गुर्जर निवासी ग्राम डायली की अल्टो कार क्रं. एमपी 14 सीसी 8816 लेकर रात्रि करीब 8 बजे राजू गुर्जर के साथ कंजार्डा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भगवानपुरा हनुमान मंदिर के बीच भगवानपुरा के सरपंच मदन पिता सोजी गुर्जर व उसके भाई छगन ने इनका रास्ता रोक लिया और बोला की देवा गुर्जर कहां है, यह अल्टो कार देवा गुर्जर की है। इस पर फरियादियों ने कहा कि हां यह कार देवा गुर्जर की ही हैं। इसी दौरान मदन के साथी शांतिलाल पिता रडमाजी जाति गुर्जर, बाबू पिता देवीलाल जाति गुर्जर, अमरलाल पिता रामदेव गुर्जर निवासी भगवानपुरा भी वहां आ गए और मुझे व राजू को अश्लील गालियां देते हुए कहने लगे की तुमने देवा गुर्जर को कहां छुपा रखा है। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं छगन और शांतिलाल ने लट्ठ से अल्टो कार के सभी कांच फोड़ दिए। गाडी की लाइट भी फोड दी। मैं व राजू वहाँ से जाने लगे तो सभी बोले की आज के बाद हमारे गांव की तरफ से निकले तो तुम्हे जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद जब 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी वहां से रफूचक्कर हो गए। हम भी घर चले गए और परिजनों से चर्चा के बाद चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध घारा 127 (1) 296,115 (2), 351(2), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE